Last Updated:
साउथ अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान को मिली ऑक्सीजन! यहां समझें सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण
साउथ अफ्रीका की जीत से सबसे ज्यादा राहत की सांस पाकिस्तान टीम ने ली। साउथ अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान को किस तरह से हो रहा फायदा जानें क्या है सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
WC 2023 SA vs NZ: विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 109 रनों से न्यूजीलैंड को शानदार मात दी। साउथ अफ्रीका की जीत से सबसे ज्यादा राहत की सांस पाकिस्तान टीम ने ली। साउथ अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान को किस तरह से हो रहा फायदा जानें क्या है सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें…
- विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को धोया
- साउथ अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान को हुआ फायदा
- क्या है विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से अभी सिर्फ इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से बाहर हो गईं है तो वहीं 8 टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मुकाबला बुधवार को पुणे में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 357 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 167 रन ही बना सकी। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप पॉइंट टेबल में 12 अंक हो गए। भारत के पहले से ही 12 अंक हैं। इस तरह ये दोनों टीमें 12-12 अंक लेकर टॉप-2 की पोजीशन में आ गईं। दक्षिण अफ्रीका बेहतर रनरेट के चलते पहले नंबर पर है।
न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी हार है। न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले 4 मैच जीते थे। इसके बाद वह भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार गया। अब दक्षिण अफ्रीका से हारने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने हार की हैट्रिक बना ली है। न्यूजीलैंड के अब दो मैच बाकी हैं। अगर वह दोनों मैच जीत ले तब भी वह अधिकतम 12 अंक तक ही जा सकता है। अफगानिस्तान भी अभी 12 अंक तक पहुंचने की स्थिति में है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 8 हासिल कर चुका है और वह अधिकतम 14 अंक तक जा सकता है।
यानी, भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ही टीमें ही ऐसी हैं, जो 12 या इससे अधिक अंक तक पहुंच सकती हैं। इनमें से अफगानिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों से होना है। इसके अलावा वह नीदरलैंड्स से भी भिड़ेगा। अफगानिस्तान तभी 12 अंक तक पहुंचेगा, जब वह अपने तीनों मुकाबले जीते।
सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
साफ है दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड को हराने के बाद अब अधिकतम 4 टीमें ही 12 अंक तक पहुंच पाएंगी। भारत पहले से ही इतने अंक हासिल कर चुका है। उसका रनरेट (1.405) भी सबसे ज्यादा है। ऐसे में ऐसा मानना गलत नही है कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्का है। कोई शक नहीं कि दक्षिण अफ्रीका की जीत से जहां न्यूजीलैंड का जहां संकट बढ़ गया है। वहीं भारत का काम आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें- IND Vs SL: हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी की होगी एंट्री! श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
.
First Published: