Tuesday, December 5, 2023

BAN vs SL: मैथ्यूज-शाकिब की लड़ाई से दोनों टीमों का होश हुआ हाई, अंत में बांग्लादेश ने जीता रोमांचक मैच

by admin
BAN vs SL: मैथ्यूज-शाकिब की लड़ाई से दोनों टीमों का होश हुआ हाई, अंत में बांग्लादेश ने जीता रोमांचक मैच

Last Updated:

SL vs BAN LIVE: विश्व कप 2023 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SL vs BAN LIVE: विश्व कप 2023 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

pointer

22:07 IST, November 6th 2023

बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन और श्रीलंकन खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। 

pointer

17:55 IST, November 6th 2023

बांग्लादेश के सामने 280 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 279 रनों का स्कोर खड़ा किया है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चरिथ असलंका ने 108 रनों की दमदार पारी खेली। 

pointer

15:58 IST, November 6th 2023

श्रीलंका को लगा 5 वां झटका

श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंगलो मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। श्रीलंका ने 136 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया। 

pointer

15:06 IST, November 6th 2023

SL vs BAN LIVE: श्रीलंका के तीन विकेट गिरे

बांग्लादेश को दूसरी सफलता शाकिब अल हसन ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस को शोरिफुल इस्लाम के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने 30 गेंद पर 19 रन बनाए। उनके बाद पथुम निसांका को तंजीम हसन साकिब ने अपना शिकार बनाया। निसांका 36 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। तंजीम ने उन्हें 13वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका का स्कोर 13 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। सदीरा समरविक्रमा के साथ चरिथ असलंका क्रीज पर हैं।

pointer

14:23 IST, November 6th 2023

SL vs BAN LIVE: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

बांग्लादेश को पहले ही ओवर में सफलता मिली है। शोरिफुल इस्लाम ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल परेरा को आउट कर दिया। परेरा पांच गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। मुशफिकुर रहीम ने विकेट के पीछे शानदार कैच लिया। श्रीलंका ने दो ओवर में एक विकेट पर छह रन बना लिए हैं। पथुम निसांका के साथ कप्तान कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।

pointer

13:37 IST, November 6th 2023

SL vs BAN LIVE: बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश और श्रीलंका के मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगी और श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। 

विश्व कप 2023 सेमीफाइनल की रेस से बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुका है ऐसे में श्रीलंका को इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी ताकि वे सेमीफाइनल के लिए रेस में रह सकें। 

pointer

13:18 IST, November 6th 2023

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला श्रीलंका टीम के लिए काफी अहम होगा। विश्व कप 2023 सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये श्रीलंका का आखिरी मौका है। 

First Published:

You may also like

Leave a Comment

multipurpose site for ROV ,drone services,mineral ores,ingots,agro commodities-oils,pulses,fatty acid distillate,rice,tomato concentrate,animal waste -gallstones,maggot feed ,general purpose niche -consumer goods,consumer electronics and all .Compedium of news around the world,businesses,ecommerce ,mineral,machines promotion and affiliation and just name it ...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy